रोज रात को अलसी का पानी पीने से क्या होता है?

By Harsha Singh
03 Jul 2024, 17:45 IST

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सीड्स का सेवन अच्छा ऑप्शन होता है। इससे आप कई तरह की समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि रात के समय अलसी के बीजों का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्वों से भरपूर

अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-3 जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।

वजन कम करने में मदद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रात में अलसी के बीजों का पानी पी सकते हैं। इससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।  

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

अलसी के बीजों का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

डायबिटीज के मरीज पिएं

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अलसी का पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए अलसी के बीजों का पानी पीना फायदेमंद होता है। अलसी दिल को हेल्दी रखने में मदद करती है। साथ ही, अलसी के बीजों का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अलसी के बीज स्किन डैमेज को सुधारते हैं। इनमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को मुंहासों, त्वचा की एलर्जी, फाइन लाइन्स आदि से बचाते हैं।

अलसी के बीजों का पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com