सर्दियों में मूली का सलाद, सब्जी और पराठे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूली की पत्तियों से बना जूस पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके फायदों के बारे में जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
रामहंस चैरिटेबल अस्पताल के डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, 'मूली के पत्तों का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।'
हार्ट के लिए फायदेमंद
मूली का जूस हार्ट के लिए काफी फायदेमंद है। इसके पत्तों में मौजूद एंथोसायनिन नाम का तत्व हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीज मूली के पत्तों से बना जूस जरूर पिएं। मूली में मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे यौगिक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
मूली के पत्तों का जूस पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके पत्तों में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
सर्दियों में मूली के पत्तों का जूस पीने से यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है। मूली में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
मूली के पत्तों का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसे पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। साथ ही, मूली में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
जूस बनाने की विधि
मूली के पत्तों का जूस बनाने के लिए पत्तों को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद इन पत्तों को काट कर मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाएं और रोज सुबह इसका सेवन करें।
मूली के पत्तों का जूस पीने से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com