इन 6 तरह से फायदेमंद है खैर

By Shilpy Arya
25 May 2022, 10:58 IST

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं खैर की छाल आपकी सेहत के लिए किस तरह से गुणकारी है। इसे खदिर भी कहा जाता है। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह स्टोरी।

खदिर का परिचय

यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका पेड़ कांटेदार होता है, जो उंचाई में कम से कम 9 से 12 मीटर होता है।

खदिर के अन्य नाम

खैर

कत्था

ब्लैक कैटेचू

डायबिटीज

एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर खदिर की छाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

संक्रमण से बचाव

खैर की छाल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटेरी गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह गुण आपका हर तरह के संक्रमण से बचाव करते हैं।

डायरिया

खैर की छाल के अर्क में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होते हैं। यह एंटीडायरियल के तौर पर काम करते हैं। इसके लिए आप छाल का पाउडर या अर्क का सेवन कर सकते हैं।

घाव भरने में सहायक

खैर की छाल का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाने से घाव जल्दी भरता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटेरी गुण होते हैं।

डैंड्रफ दूर करे

खैर की छाल के पाउडर के साथ नीम व जामुन की छाल के पाउडर को मिलाएं। इसका लेप बनाकर स्कैल्प पर लगाएं।

खांसी से राहत

खदिर की छाल के पाउडर को मिश्री के साथ मिलाकर खाने से खांसी को ठीक करने में मदद मिलती है।

उपयोग कैसे करें-

पाउडर या चूर्ण के रूप में

काढ़ा पिएं

अर्क का सेवन

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। खैर की छाल के सेवन से पूर्व एक्सपर्ट की राय जरूर लें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com