सौंफ, जीरा और अजवाइन साथ खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
07 Mar 2025, 20:00 IST

जीरा, अजवाइन और सौंफ का मिश्रण कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और शरीर के अतिरिक्त फैट को घटाने में भी मददगार होता है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

एक्सपर्ट की राय

सौंफ, जीरा और अजवाइन का मिश्रण शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में, आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं इस मिश्रण के फायदे और इस्तेमाल के बारे में।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहना

यह मिश्रण डायबिटीज को संतुलित रखने में कारगर है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ब्लड में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। यह आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता है।

पेट की समस्याओं से राहत

सौंफ, जीरा और अजवाइन के मिश्रण में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, जिससे पेट की समस्याएं जैसे अपच, कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।

खांसी, जुकाम से राहत

सर्दियों में खांसी, जुकाम और गले की खराश से राहत पाने के लिए यह मिश्रण एक प्राकृतिक उपाय है। जीरा और अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो गले की खराश को ठीक करने में मदद करती है।

सेवन करने का तरीका

जीरा, अजवाइन और सौंफ का पाउडर बना कर इसे दिन में दो-तीन बार खाना खाने के बाद सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और गैस की समस्या नहीं होती है।

मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर

इन तीनों का मिश्रण सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पीने से पेट की समस्या दूर होती है और मेटाबॉलिज्म सही रहता है। यह तरीका अपच और गैस से राहत दिलाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

दाल-सब्जी में जीरा, अजवाइन और सौंफ का सेवन करने से पाचन में मदद मिलती है और खाने का स्वाद भी बेहतर होता है। यह आपके भोजन को पोषक तत्वों से भरपूर बनाता है।

माउथ फ्रेशनर

जीरा, अजवाइन और सौंफ का मिश्रण माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ताजगी बनी रहती है और मुंह का स्वाद अच्छा रहता है।

जीरा, अजवाइन और सौंफ का सेवन संतुलित मात्रा में करें। ज्यादा सेवन से गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com