सुबह खाली पेट लौंग चबाने से शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं लौंग का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
एक्सपर्ट की राय
इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक से भी बात की है।
दांतों के दर्द से राहत
सुबह खाली पेट लौंग चबाने से दांतों का दर्द दूर होता है। इससे मुंह की बदबू से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
पाचन में सुधार
लौंग में फाइबर होता है जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। यह मल त्याग को आसान बनाता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
लौंग विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
हड्डियां होंगी मजबूत
लौंग में मैंगनीज होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से बचाव में मदद कर सकता है।
मानसिक थकान होगी दूर
लौंग में एंटी-स्ट्रेस तत्व होते हैं, जो मानसिक थकान को दूर करते हैं। यह अनिद्रा, चिंता, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं।
वेट लॉस
लौंग वजन कम करने में मदद करता है। इसमें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जिससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
सर्दी और खांसी से राहत
लौंग सर्दी और खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं।
लौंग का ज्यादा सेवन करने से आंखों में जलन, एलर्जी, लिवर डैमेज, खून पतला होने जैसी समस्याएं हो सकती है। लौंग का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com