रोज नीम का पानी पीने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
04 Mar 2025, 11:00 IST

नीम का पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

नीम के पानी के फायदे

अगर आपको एसिडिटी, खट्टी डकारें या पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो नीम का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है।

डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों के लिए नीम का पानी बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है और मूत्र संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है।

इर्रिटेबल बाउल डिजीज

जिन लोगों को इर्रिटेबल बाउल डिजीज (IBD) की समस्या है, उनके लिए भी नीम का पानी लाभकारी होता है। यह आंतों को मजबूत करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

नीम का पानी पेट के कीड़ों को खत्म करने में कारगर होता है, जिससे पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है, जिससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है।

लिवर होगा डिटॉक्स

लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए भी नीम का पानी एक असरदार उपाय है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।

खांसी और कफ से राहत

नीम का पानी खांसी और कफ से राहत दिलाने में भी कारगर होता है, यह गले को साफ करता है और सांस की समस्याओं में भी राहत पहुंचाने में सहायक होता है।

चेहरे पर आएगा निखार

अगर आपको बार-बार कील-मुंहासे, दाग-धब्बे या झुर्रियों की समस्या होती है, तो नीम का पानी पीने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है। इससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।

बालों की जड़ों होंगी मजबूत

बालों के झड़ने, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या से परेशान लोगों के लिए नीम का पानी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगने में मदद करता है।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए नीम का पानी फायदेमंद होता है। लेकिन, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com