औषधीय गुणों से भरपूर नीम में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अर्क का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
बिड़ला आयुर्वेद की प्रमुख डॉक्टर प्रियंका संपत के अनुसार, 'नीम की पत्तियों के अर्क या जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।'
इम्यूनिटी बूस्ट करे
नीम के अर्क में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
नीम में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसके अर्क का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने, त्वचा में निखार लाने और स्किन एलर्जी से बचाव करने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद
नीम के अर्क में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
औषधीय गुणों से भरपूर नीम के अर्क में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे पाचन एंजाइम्स के उत्पादन में मदद मिलती है और पाचन बेहतर होता है। साथ ही इससे सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
खून साफ करने में सहायक
नीम की पत्तियों में कई गुण पाए जाते हैं। इसके अर्क का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स कर खून को साफ करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
नीम के अर्क में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
नीम का अर्क पीने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com