प्याज और लहसुन का पानी साथ पीने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
16 Mar 2025, 07:00 IST

प्याज और लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इनका पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं?

एक्सपर्ट की राय

लहसुन और प्याज का पानी पीने से होने वाले इन लाभों के बारे में जानकारी हमें Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) ने दी है।

प्याज और लहसुन का पानी

प्याज और लहसुन का पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना

प्याज और लहसुन के पानी से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

वजन घटाने में भी यह पानी फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट भरा हुआ महसूस कराता है और लहसुन मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत

सांस से जुड़ी समस्याओं, जैसे- खांसी, जुकाम और कफ में राहत पाने के लिए लहसुन और प्याज का पानी फायदेमंद होता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए लहसुन और प्याज का पानी एक बेहतरीन उपाय है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं।

फर्टिलिटी बढ़ना

लहसुन और प्याज का पानी शरीर में ओजस (Vital Energy) बढ़ाकर प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और कामेच्छा में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एनर्जेटिक महसूस होना

यह पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है और सुस्ती दूर होकर दिमाग भी ज्यादा एक्टिव महसूस करता है।

पित्त प्रकृति वालों को लहसुन और प्याज का पानी कम मात्रा में लेना चाहिए। ज्यादा सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और बदन से दुर्गंध आ सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com