पान में चूना लगाकर अक्सर खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान के पत्तों से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं? खासकर जब इसे पानी में उबालकर पिया जाता है, तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉक्ट राहुत चतुर्वेदी से जानते हैं पान के पत्ते का पानी पीने के फायदे।
पाचन के लिए पान का पत्ता
पान के पत्तों का पानी पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। यह दस्त, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाता है।
सर्दी-जुकाम के लिए पान का पत्ता
पान के पत्तों का पानी सर्दी-जुकाम और खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह गले की सूजन को कम करता है और कफ को बाहर निकालने में मददगार होता है।
कब्ज के लिए पान का पत्ता
अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो पान के पत्तों का पानी मददगार साबित हो सकता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को सहज बनाता है और पेट की सूजन को भी कम करता है।
मुंह की गंध से छुटकारा मितेगा
पान के पत्तों से तैयार पानी मुंह की गंध को दूर करता है और दांतों को चमकाता है। इसके नियमित सेवन से ओरल हेल्थ में सुधार हो सकता है।
डायबिटीज के लिए पान का पत्ता
पान के पत्तों का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है और उनके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।
पान के पत्तों का पानी कैसे बनाएं?
पान के पत्तों का पानी बनाना बेहद आसान है। बस 5-6 पान के पत्ते लें, उन्हें अच्छे से धोकर 3 गिलास पानी में उबालें। जब पानी 1 गिलास रह जाए, तो इसे छानकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
पानी का सेवन कैसे करें?
पानी को ठंडा होने के बाद, दिन में तीन बार इसे पिएं। यह शरीर को कई लाभ दे सकता है और आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है।
हालांकि पान के पत्तों का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com