एलर्जी दूर करे
आंखों में काजल लगाने से एलर्जी की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। इससे आंखों में आई लालिमा की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। घर पर बने काजल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के लिए बेहतर होते हैं।
सूजन कम करे
अगर आपकी आंखों में सूजन हो रही है तो आप आयुर्वेदिक काजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार आंखें मसलने से भी सूजन हो सकती है, जिसे काजल से ठीक किया जा सकता है।
आंखों को ठंडा रखे
काजल को अगर आयुर्वेदिक तरीकों से बनाया जाए तो इसके तत्व आपकी आखों को ठंडा रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।
बच्चों के लिए फायदेमंद
काजल बच्चों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे बच्चों के लिए घर पर बनाया गया काजल ही सुरक्षित होता है। इसलिए इसमें आर्टीफीशियल चीजें न मिलाएं।
काजल कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए आप सरसों के तेल, अजवाइन और बादाम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों से अलग-अलग काजल तैयार हो सकते हैं। मिट्टी के दिए में रखकर इन्हें जलाएं और बाद में इसे प्लेट में निकाल लें और डिब्बी में स्टोर कर लें।
सावधानियां
आंखों में केवल आयुर्वेदिक या घर पर बनाया काजल ही इस्तेमाल करें। मिलावटी काजल आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें। अगर आपको पहले से ही आंखों की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लगाएं।
इसलिए काजल आंखों के लिए अच्छा है, लेकिन इसका प्रयोग सीमित ही करें। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम समस्याओं के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth