बबूल की फली के पाउडर के फायदे

By Shilpy Arya
07 Jan 2022, 11:21 IST

बबूल की फली कई रोगों से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इससे सिरदर्द व घुटनों के दर्द से निजात मिलती है। बबूल की फली का पाउडर औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जानिए इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

किस हिस्से का होता है इस्तेमाल?

<li>पत्तियां</li> <li>गोंद</li> <li>फली</li> <li>छाल </li>

घुटनों के दर्द से आराम

बबूल की फली के पाउडर का सेवन करने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही यह गठिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह शाम गर्म पानी के साथ बबूल की फली के पाउडर को खाएं।

सिरदर्द से राहत

रोजाना सुबह-शाम गर्म पानी के साथ बबूल की फली के पाउडर का सेवन करने से सिरदर्द की दिक्कत से राहत मिलती है। अगर आपको भी बार-बार सिरदर्द होता है तो इसका सेवन करें।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

बबूल की फली के पाउडर को रोजाना दूध के साथ लें। इससे महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को भी किया जा सकता है।

कमर दर्द से छुटकारा

दूध के साथ बबूल की फली के पाउडर का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस तरह यह आपको कमर के दर्द से भी छुटकारा दिला सकता है।

पुरुषों के लिए फायदेमंद

धातु रोग से पीड़ित पुरुषों के लिए बबूल की फली के पाउडर का सेवन करना बहुत गुणकारी है। रात को सोने से पहले इसका सेवन दूध के साथ करें।

कमजोरी दूर करे

बबूल की फली के पाउडर का सेवन दूध में मिलाकर करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही मांसपेशियों भी मजबूती होती हैं। आप चाहें तो इसे शहद या पानी के साथ भी खा सकते हैं।

डायरिया का इलाज

दस्त या डायरिया से राहत पाने के लिए बबूल की फली के पाउडर का सेवन करना बेहद गुणकारी है। डॉक्टर की सलाह से इसका इस्तेमाल करें।

डॉक्टर की राय

अगर आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो इसका सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बबूल की फली का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी ऐसी ही स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें onlymyhealth.com से।