मुंह की बदबू दूर भगाएगा सेब का सिरका, ऐसे करें इस्तेमाल

By Aditya Bharat
11 Jan 2025, 14:00 IST

मुंह की सफाई केवल ब्रश करने तक सीमित नहीं है। दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही आदतें अपनानी बेहद जरूरी हैं। माउथवॉश से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और मुंह की दुर्गंध से भी राहत मिलती है। आप घर पर ही सेब के सिरके से माउथवॉश बना सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

माउथवॉश के फायदे

माउथवॉश से मुंह के कोने-कोने में सफाई होती है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है और दांतों पर प्लॉक जमा होने से रोकता है। इसके साथ ही यह मुंह के छालों और दुर्गंध से भी बचाव करता है।

घर पर क्यों बनाएं माउथवॉश?

अगर आप केमिकल युक्त माउथवॉश से बचना चाहते हैं, तो घर पर नेचुरल माउथवॉश बनाना सबसे बेहतर है। इसके लिए केवल एक साधारण सी चीज की जरूरत होगी - एप्‍पल साइडर विनेगर।

एप्पल साइडर विनेगर के गुण

सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह इन्फेक्शन को दूर करता है और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।

कैसे बनाएं माउथवॉश?

1 कप पानी में 1-2 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अगर आप चाहें तो इसमें पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं, और आपका होममेड माउथवॉश बनकर तैयार हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

ब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करें। इसे मुंह में अच्छे से घुमाएं और फिर थूक दें। ध्यान रखें, इसे पीना नहीं है।

ध्यान रखें

माउथवॉश का इस्तेमाल करने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं। इससे इसका असर लंबे समय तक बना रहता है।

एप्पल साइडर विनेगर

सेब के सिरके की ज्यादा मात्रा से दांतों को नुकसान हो सकता है। इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से ही इस्तेमाल करें।

इस तरीके से आप ओरल हेल्थकेयर कर सकते हैं। अगर सेब के सिरके से आपको एलर्जी है तो इस उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com