अजवाइन और सरसों तेल का उपयोग सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि शरीर की कई समस्याओं के इलाज में भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
सर्दी-खांसी से राहत
अजवाइन और सरसों तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और पोषक तत्व होते हैं, जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
जोड़ों के दर्द में आराम
अगर आपको जोड़ों में दर्द हो, तो सरसों तेल और अजवाइन का गर्म तेल लगाकर मसाज करें। इससे आपको दर्द में आराम मिल सकता है।
बालों के लिए फायदेमंद
सरसों तेल में अजवाइन डालकर बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और वे काले और घने भी हो सकते हैं।
पाचन को मजबूत बनाएं
खाने में अजवाइन और सरसों तेल का तड़का पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
डायबिटीज में लाभकारी
अजवाइन और सरसों तेल का नियमित इस्तेमाल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए।
सूजन से आराम
इस मिश्रण में सूजन कम करने के गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और रैशेज को शांत करने में मदद करते हैं।
यूरिक एसिड की समस्या में लाभ
अजवाइन और सरसों तेल का इस्तेमाल यूरिक एसिड से जुड़ी सूजन और दर्द में राहत दे सकता है।
अजवाइन और सरसों तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com