सर्दी-जुकाम या ज्यादा चिल्लाने से गला बैठना आम समस्या है। ठंडी और गर्म चीजों का सेवन करने से गले पर दबाव पड़ता है, जिससे आवाज खराब हो सकती है।
घरेलू नुस्खें
आवाज फटने पर बोलते वक्त तेज आवाज निकालने की कोशिश करना और ज्यादा नुकसान कर सकता है। इसलिए, इस स्थिति में घरेलू नुस्खें फायदेमंद हो सकते हैं।
अदरक का सेवन
अदरक को पीसकर लौंग, हींग और शहद मिलाकर सेवन करें, इससे गला जल्दी ठीक हो सकता है। यह खासतौर से गले में जमा कफ को बाहर निकालता है।
गर्म पानी का इस्तेमाल
गर्म पानी से भाप लें। इसके अलावा गरारे करें या पिएं। यह नुस्खा गले के संक्रमण को ठीक करने और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
गले को आराम
आवाज फटने पर बोलने से बचें और गले को आराम दें। मौन रहकर आप अपनी आवाज को जल्दी ठीक कर सकते हैं।
शहद का इस्तेमाल
शहद और नींबू का मिश्रण गले के लिए फायदेमंद होता है। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो गले की आवाज को जल्दी ठीक करता है।
लहसुन का सेवन
लहसुन के एंटी-बैक्टीरियल गुण गले के बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। शहद के साथ लहसुन की कली का सेवन करें। इससे जल्द राहत मिलती है।
काली मिर्च का इस्तेमाल
काली मिर्च को मक्खन में पकाकर या नींबू के साथ सेवन कर सकते हैं। यह गले की सूजन को कम करता है और आवाज को सही करता है।
दालचीनी का सेवन
दालचीनी के सेवन से गले की सूजन से राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए दालचीनी में शहद मिला सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी की चाय भी फायदेमंद होती है।
अगर आवाज में सुधार न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। गले की गंभीर समस्या का इलाज समय पर होना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com