खराब खानपान के कारण अक्सर लोगों को टाइट मल आने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के उपायों के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'कई बार लोगों को कब्ज और अनियमित मोशन की समस्या होती है। कब्ज की समस्या खराब गट हेल्थ या हार्मोन्स से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकती है। इससे राहत के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं।'
भीगे हुए मुनक्के खाएं
कब्ज की समस्या से राहत के लिए रोज सुबह 5 भीगे हुए मुनक्का खाएं। इससे टाइट मल की समस्या और बाउल मूवमेंट को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
मलासन करें
सुबह के समय नियमित रूप से मलासन और घी वाला पानी पिएं। इससे पाचन को दुरुस्त करने, कब्ज और टाइट मल की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
चिया सीड्स पिएं
सुबह 11-12 बजे के बीच 1 छोटी चम्मच चिया सीड्स खाएं। इससे पाचन को दुरुस्त करने और कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पाचन को ठीक करने के लिए खाने का समय तय करें।
सब्जियों और फलों को खाएं
पाचन को दुरुस्त करने और टाइट मल की समस्या से राहत के लिए अपने 1 दिन की डाइट में फाइबर युक्त 1 फल और 3 सब्जियों को शामिल करें। इससे गट हेल्थ बेहतर करें।
नियमित रूप से वॉक करें
फाइबर युक्त आहार लें साथ ही खाने के बाद नियमित रूप से वॉक करें। इससे पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। साथ ही टाइट मल की समस्या से भी राहत मिलती है।
पर्याप्त पानी पिएं
शाम 6 बजे से पहले नियमित रूप से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे पाचन को दुरुस्त करने और बाउल मूवमेंट को बेहतर करने में मदद मिलती है।
टाइट मल से छुटकारा पाने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com