तेज गर्मी और लू की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर गिरता है और बेहोशी या चक्कर आना शुरू हो सकता है। सही जानकारी और सावधानियों से इस समस्या से बचा जा सकता है।
डॉक्टर से जानें
आइए MBBS डॉक्टर सुरिंदर कुमार से जानते हैं गर्मी में बार-बार चक्कर आने का कारण और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
हीट का शरीर पर असर
ज्यादा गर्मी शरीर को सहन नहीं होती, जिससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है। इससे सिर घूमना, थकावट और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं। शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना जरूरी है।
डिहाइड्रेशन है मुख्य कारण
गर्मी में पसीना अधिक निकलता है जिससे शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। यही डिहाइड्रेशन बार-बार चक्कर आने की मुख्य वजह बनता है।
क्या करें?
दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी या ग्लूकोज मिलाकर पीना और भी फायदेमंद होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और चक्कर आने की संभावना कम होगी।
पानी वाले फल-सब्जियां खाएं
खीरा, तरबूज, खरबूज और ककड़ी जैसे फल और सब्जियां गर्मी में शरीर को ठंडक देती हैं। ये डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर की समस्या से बचाव करती हैं। इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करें।
सूती और ढीले कपड़े पहनें
गर्मी में सूती कपड़े सबसे बेहतर रहते हैं। ये पसीना सोखते हैं और त्वचा को ठंडक देते हैं। सिंथेटिक कपड़े स्किन एलर्जी और गर्मी से परेशानी बढ़ा सकते हैं।
हल्का और सादा खाना खाएं
गर्मियों में मसालेदार और ऑयली खाना पचने में मुश्किल होता है। खिचड़ी, दाल-चावल, उबली सब्जियां जैसे हल्के भोजन को प्राथमिकता दें ताकि शरीर ठंडा रहे और पाचन सही रहे।
धूप में निकलने का सही समय
सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। इस समय लू और गर्म हवाएं चलती हैं। जरूरी हो तो छाता, टोपी, गॉगल्स और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
गर्मी में बार-बार चक्कर आना साधारण नहीं है। लक्षण गंभीर हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com