चंदन का तेल सिर्फ खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन, बाल और मेंटल पीस के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें चंदन के तेल के क्या फायदे और इस्तेमाल होते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
चंदन का तेल एक्ने, झाइयां और स्किन पर डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए मदद करता है। इससे स्किन का निखार बढ़ता है और स्किन सॉफ्ट होती है।
खुशबू से मानसिक शांति
चंदन की खुशबू से स्ट्रेस और बेचैन को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। इसका तेल सूंघने से मन शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
चेहरे के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर
ड्राई और बेजान स्किन पर चंदन का तेल से हल्का मसाज करने से मॉइस्चर बरकरार होता है। इससे स्किन की गहराई से पोषण मिलता है।
हेयर ऑयल में मिलाकर लगाएं
चंदन का तेल नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों में लगाने से बाल स्ट्रांग होते हैं और स्कैल्प की सूजन व खुजली से राहत मिलती है।
एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज से भरपूर
चोट, जलन या कीड़े के काटने पर चंदन का तेल लगाने से घाव जल्दी भरता है। इसके नेचुरल एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं।
इत्र या डियो की तरह करें इस्तेमाल
अगर आप केमिकल वाले परफ्यूम से बचना चाहते हैं, तो चंदन का तेल एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी हल्की और नेचुरल खुशबू लंबे टाइन तक बनी रहती है।
ध्यान और योग में मददगार
ध्यान या योग के टाइम चंदन के तेल की कुछ बूंदें लगाने से मन शांत और स्थिर होता है। इससे एकाग्रता बढ़ाता है और आंतरिक शांति का अनुभव कराता है।
आप भी अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन तरीकों से चंदन के तेल का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com