दिल में सूजन आने पर क्या लक्षण दिखते हैं?

By Priyanka Sharma
18 Dec 2024, 20:00 IST

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण अक्सर लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इस दौरान क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

एक्सपर्ट की राय

शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा- कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुभेंदु मोहंती के अनुसार, हार्ट में सूजन आने पर लोगों को शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिनको नजरअंदाज न करें।

थकान होना

हार्ट में सूजन आने पर लोगों को थकान होने, चक्कर आने और बेहोशी आने जैसा महसूस होता है। यह हार्ट से जुड़ी समस्या के लक्षण हो सकते हैं।

सीने में दर्द होना

कई बार लोगों को सीने में दर्द होने की समस्या होती है। ऐसा हार्ट में सूजन आने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है।

सांस लेने में परेशानी

हार्ट में सूजन आने पर लोगों को हल्की फिजिकल एक्टिविटी और आराम के दौरान सांस लेने में परेशानी होने की समस्या हो सकती है।

दिल की धड़कन बढ़ना

हार्ट में सूजन आने पर लोगों को दिल की धड़कन तेज होने या अनियमित होने की समस्या हो सकती है। यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का लक्षण भी हो सकता है।

शरीर के अंगों पर सूजन आना

हार्ट में सूजन आने और इससे जुड़ी समस्या होने पर लोगों को टांगों, टखनों और पैरों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें, ये अन्य बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं।

बुखार आना

हार्ट में सूजन आने पर लोगों को बुखार आने, इंफेक्शन होने और गले में खराश होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

दिल में सूजन आने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com