पनीर एक ऐसा आहार है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। तो क्या स्वस्थ लोगों की तरह ही दिल के मरीज भी पनीर खा सकते हैं? आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
क्या हार्ट के मरीज पनीर खा सकते हैं?
जब बात आती है हार्ट के मरीजों की, तो यह सवाल उठता है कि क्या पनीर उनके लिए सुरक्षित है? आइए जानते हैं इसके बारे में।
सेचुरेटेड फैट
पनीर में सेचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट पेशेंट्स के लिए थोड़ा खतरे की घंटी हो सकता है। ज्यादा सेचुरेटेड फैट से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना क्यों है खतरनाक?
जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो यह ब्लड वेसल्स को ब्लॉक कर सकता है और ब्लड क्लॉटिंग का कारण बन सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
सीमित मात्रा में पनीर खाएं
हार्ट के मरीजों के लिए पनीर को सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है।
प्रोटीन और कैल्शियम
पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
इम्यूनिटी के लिए बढ़िया
पनीर का सेवन हार्ट के मरीजों की इम्यूनिटी को बेहतर बना सकता है, जिससे उनका स्वास्थ्य मजबूत हो सकता है।
पनीर बनाने का तरीका है अहम
पनीर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और प्रक्रिया भी मायने रखती है। ज्यादा सोडियम वाला पनीर हार्ट के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर आप हार्ट के मरीज हैं और पनीर खाना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com