भारत में घी का उपयोग प्राचीन समय से होता आया है। हमारे बड़े बुजुर्ग भी इसे खाने में शामिल करने की सलाह देते थे क्योंकि यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता था, लेकिन कई लोगों को य कहते देखा जाता है कि घी द्ल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्रा से, इस सवाल का जवाब।
क्या घी से वजन बढ़ता है?
आजकल कई लोग यह मानते हैं कि घी खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, घी का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए तो यह वजन बढ़ने की बजाय सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
घी खाने से नुकसान होता है?
घी का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता, बशर्ते इसे सही मात्रा में खाया जाए। यह शरीर के लिए ऊर्जा का अच्छा सोर्स है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
घी का स्मोकिंग पॉइंट
घी को ज्यादा तापमान पर भी पकाया जा सकता है। यह 482 डिग्री फारेनहाइट तक गर्मी सहन कर सकता है और इस दौरान यह अपने पोषण को बनाए रखता है।
लैक्टोज से एलर्जी हो तो?
अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है तो भी घी का सेवन किया जा सकता है। घी में लैक्टोज नहीं होता, क्योंकि इसे बनाने के दौरान दूध के ठोस पदार्थ हटा दिए जाते हैं।
दिल की सेहत के लिए कैसा है?
कई लोग यह मानते हैं कि घी दिल के लिए हानिकारक है, जबकि सच यह है कि घी में सैचुरेटेड फैट होता है, लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को लाभ मिल सकते हैं।
स्किन को मिलने वाले लाभ
घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। यह हमारी त्वचा को पोषण देता है और उसे मुलायम बनाए रखता है।
घी के फायदे
घी का नियमित सेवन पेट की सूजन को कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है।
घी का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com