क्या आंखों में हार्ट अटैक के लक्षण दिखते हैं?

By Aditya Bharat
15 May 2025, 11:00 IST

खराब जीवनशैली और खानपान हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाते हैं। आंखों में भी इसके कुछ लक्षण पहले दिख सकते हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। तो आइए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर से जानें आंखों में हार्ट अटैक के कैसे संकेत दिखते हैं।

रेटिनल आर्टरी ऑक्लूजन

हार्ट अटैक से पहले आंखों की रेटिना में ब्लड सप्लाई रुक सकती है, जिससे अचानक दिखना बंद हो सकता है। यह इमरजेंसी संकेत है।

आंखों में पीलापन

आईलिड के पास पीले रंग की प्लैक दिखना हृदय रोग का लक्षण हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल जमाव का संकेत है।

आंखों में ब्लड क्लॉटिंग

ब्लड क्लॉटिंग के कारण आंखों की नसों में ब्लॉकेज हो सकता है। इससे आंखों में दर्द और तनाव महसूस होता है।

ब्लड वेसल्स का डैमेज होना

आंखों की ब्लड वेसल्स डैमेज होने पर इसे केवल आंखों की बीमारी समझना गलत होगा। यह दिल से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर के संकेत

आंखों में बार-बार जलन, भारीपन या हल्का धुंधलापन हाई बीपी का लक्षण हो सकता है, जो हार्ट अटैक की वजह बनता है।

नजरअंदाज न करें आंखों के संकेत

छोटी आंखों की समस्याएं कभी-कभी बड़ी बीमारी का संकेत होती हैं। नियमित आंखों की जांच से खतरा कम किया जा सकता है।

समय पर इलाज है जरूरी

अगर आंखों में ऊपर बताए गए लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हार्ट अटैक का खतरा समय रहते टाला जा सकता है।

हार्ट अटैक के पहले 15 मिनट बेहद जरूरी होते हैं। मरीज को शांत रखें, प्राथमिक उपचार दें और तुरंत अस्पताल लेकर जाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com