हृदय संबंधी समस्याओं की संभावनाओं को कम करने के लिए कुछ फलों से बने जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में, जो दिल से जुड़ी कई समस्याओं से आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं -
जामुन का रस
जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस फल के जूस में एलाजिक एसिड और एंथोसायनिन की अच्छी मात्रा होती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
एवोकाडो जूस
एवोकाडो जूस में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने से हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना भी कम होती है, साथ ही इस फल में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
सेब का जूस
सेब के जूस का नियमित सेवन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हृदय रोगों की आशंका कम होती है। सेब के जूस का नियमित सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
संतरे का सेवन
संतरे में मौजूद पेक्टिन,विटामिन C और पोटैशियम ब्लड फ्लो और प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं, जिससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। रोजाना संतरे का जूस पीने से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अंगूर के सेवन
अंगूर में मौजूद फेनोलिक और पॉलीफेनोल एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस फल के रस में मौजूद एंटीफ्लेटलेट गुण हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना को कम करने में मदद करते हैं।
तरबूज का रस पिएं
तरबूज के फल में लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो हार्ट पम्पिंग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इस फल के रस में मौजूद साइट्रलाइन बॉडी में ब्लड को स्थानांतरित करने में मदद करता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
इन फलों से बने जूस का सेवन कर आप हृदय संबंधी बहुत सी समस्याओं से आराम पा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com