हार्ट फेल किन न्यूट्रिएंट्स की कमी से होता है?

By Priyanka Sharma
01 Nov 2024, 17:45 IST

शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी होने पर लोगों को हार्ट फेल होने जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं होती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें किन विटामिन्स की कमी के कारण ऐसा होता है?

एक्सपर्ट की राय

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, हार्ट फेल होने की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। ऐसे में इनको नजरअंदाज न करें।

विटामिन-बी1 की कमी

विटामिन-बी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट ब्लॉकेज को रोकने में सहायक है। शरीर में विटामिन-बी1 यानी थायमिन की कमी होने पर लोगों को नसों में सूजन और हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है।

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर लोगों को हड्डियों के कमजोर होने और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिसके कारण लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

आयरन की कमी

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायक है। शरीर में इसकी कमी के कारण लोगों को हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है।

क्रिएटिन की कमी

शरीर में क्रिएटिन की कमी के कारण लोगों को हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। इससे राहत के लिए डाइट में फल, सब्जियां, दूध और क्रेनबेरी जैसे फूड्स को लिया जा सकता है।

अमीनो एसिड्स की कमी

शरीर में अमीनो एसिड्स की कमी होने पर लोगों को हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए डाइट में अंडे, टर्की, पनीर, दाल, फलियों और मशरूम को शामिल किया जा सकता है।

कोएन्ज़ाइम क्यू-10

कोएन्ज़ाइम क्यू-10 एक तरह का नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो विटामिन की तरह एंजाइम के रूप में काम करता है। इसकी कमी के कारण लोगों को हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। इससे राहत के लिए संतरा, मूंगफली, ब्रोकली और सोयाबीन को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

लेख में बताए गए न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर लोगों को हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com