World Environment day 2025: क्या लू हार्ट अटैक का कारण बन सकती है?

By Lakshita Negi
05 Jun 2025, 13:30 IST

गर्मी के मौसम में शरीर पर बहुत असर पड़ता है। जब शरीर में टेंपरेचर बहुत ज्यादा बढ़ने से पसीना आना बंद हो जाता है, जिसे हीट स्ट्रोक कहते हैं। लेकिन क्या हीट स्ट्रोक से हार्ट में दिक्कत हो सकती है? आइए जानें लू लगने से हार्ट अटैक हो सकता है या नहीं।

हीट स्ट्रोक क्या होता है?

शरीर में टेंपरेचर 104°F या 40°C से ज्यादा से ज्यादा न हो पाना हीट स्ट्रोक होता है। हीट स्ट्रोक का खतरा गर्म हवा के कारण हो जाता है।

शरीर पर हीट स्ट्रोक का असर

हीट स्ट्रोक से शरीर का बैलेंस खराब हो सकता है। दिमाग, किडनी और हार्ट पर भी इसका ज्यादा असर होता है।

हार्ट पर असर

डॉ सीमा यादव जी ने बताया, तेज गर्मी होने से शरीर का ब्लड प्रेशर गिर सकता है, जिससे हार्ट में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इससे हार्ट बीट तेज या डिसबैलेंस हो सकती है।

हार्ट अटैक की संभावना क्यों होती है?

हीट स्ट्रोक से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इससे खून गाढ़ा हो जाता है और हार्ट में प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

किन लोगों को ज्यादा खतरा है?

जिन लोगों को पहले से कोई हार्ट प्रॉब्लम है और बच्चों व बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक से हार्ट अटैक होने का ज्यादा खतरा होता है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या है?

तेज बुखार, दिक्कत, सिर दर्द, पसीना न आना और बेहोशी ये सारे लू लगने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

लू लगने पर क्या करें?

लू लगने पर व्यक्ति को ठंडी जगह पर ले जाएं, उसके कपड़े ढीले करें, ठंडे पानी से शरीर पोछें और तुरंत मेडिकल मदद लें। 

खुद को लू से बचाएं और अपने शरीर का ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com