क्‍या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

By Aditya Bharat
25 Nov 2024, 14:30 IST

आजकल खराब खानपान के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी अब हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से क्या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

कोलेस्ट्रॉल और इसके प्रकार

शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। पहला एलडीएल, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और जो सेहत के लिए हानिकारक है। दूसरा एचडीएल, जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह

तेल मसाले और ऐसा भोजन जिसमें भरपूर मात्रा में फैट हो इसी के साथ ही धूम्रपान भी हाई कोलेस्ट्रॉल की वजहें हैं। इन चीजों की वजह से शरीर में फैट जमा होने लगता है जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

क्या चावल खाने से बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल?

कई लोगों का मानना है कि चावल खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉ. वी. डी. त्रिपाठी के अनुसार, संतुलित मात्रा में चावल खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। इसमें फाइबर कम होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

चावल से मिलने वाले पोषक तत्व

चावल में विटामिन बी, फोलिक एसिड, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ दिल की सेहत को भी बेहतर बनाते हैं।

चावल की सही मात्रा जरूरी है

चावल को सही मात्रा में खाया जाए तो यह शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल का दौरा और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसे नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।

नियमित व्यायाम करें, हेल्दी खानपान अपनाएं और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com