इस पोजिशन में सोएंगे तो दिल नहीं होगा बीमार

By Aditya Bharat
21 Jan 2025, 06:00 IST

हर इंसान के लिए गहरी और शांत नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर नींद पूरी न हो, तो इसका असर शरीर और मन पर पड़ता है। नींद की कमी से व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है, काम पर ध्यान नहीं लगा पाता और लंबे समय तक ये स्थिति स्ट्रेस और डिप्रेशन का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए aarp.org वेबसाइट पर प्रकासित लेख से जानते हैं अच्छी नींद और हेल्थ के लिए कैसे सोना चाहिए।

नींद का दिल से कनेक्शन

अगर नींद पूरी न हो, तो दिल की सेहत पर भी असर पड़ता है। स्ट्रेस और डिप्रेशन दिल की बीमारियों के बड़े कारण हैं। इसलिए अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना पर्याप्त और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है।

सोने का सही तरीका क्या है?

अगर आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो दाईं करवट लेकर सोना फायदेमंद होता है। बाईं करवट सोने से दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है। वहीं, दाईं ओर सोने से दिल की एक्टिविटी सही रहती है।

बाईं करवट सोने के नुकसान

बाईं करवट सोने से दिल की पोजिशन नीचे की ओर हो जाती है, जिससे दिल को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे सुबह उठने पर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो, तो दाईं करवट सोने की कोशिश करें।

नींद न आने के कारण पहचानें

अगर आपको नींद नहीं आती है, तो इसके कारणों को समझना जरूरी है। कहीं आपको वर्क स्ट्रेस तो नहीं? या पर्सनल लाइफ में कोई समस्या? इन कारणों को सुलझाना जरूरी है ताकि आप अच्छी नींद ले सकें।

दिन में सोने की आदत छोड़ें

दिन में ज्यादा सोने की आदत रात की नींद को प्रभावित कर सकती है। अगर आप दिन में सोते हैं, तो रात को गहरी नींद लेना मुश्किल हो सकता है। अपने सोने का समय निश्चित करें और दिन में नींद से बचें।

सोने का समय फिक्स करें

हर दिन एक ही समय पर सोने जाने की आदत डालें। इससे आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और आपको सोने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। तय समय पर सोने से गहरी नींद जल्दी आने लगेगी।

सोने से पहले गैजेट्स से दूरी बनाएं

लेट नाइट मोबाइल या लैपटॉप चलाने की आदत आपकी नींद खराब कर सकती है। सोने से पहले सभी गैजेट्स को कमरे से बाहर रखें। ऐसा करने से आपको जल्दी और अच्छी नींद आएगी।

सोने से पहले कमरे की लाइट बंद कर दें और शांत माहौल बनाएं। कुछ देर आंखें बंद करके रिलैक्स करें। ऐसा करने से आप गहरी और सुकूनभरी नींद का आनंद ले पाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com