अन्य जरूरी पोषक तत्वों की तरह जिंक भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से कई गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। लेख में जानें जिंक से भरपूर कुछ फलों के बारे में-
आड़ू
आड़ू कॉपर, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और जिंक के गुणों से भरपूर होता है। जिंक की पूर्ति के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
आंवला
आंवला सेहत के लिए बहुत अधिक गुणकारी फल होता है। यह आयरन, फाइबर, जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
स्ट्रॉबेरी
मैग्नीशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी खाने से कई फायदे मिलते हैं।
संतरा
शरीर में जिंक की कमी पूरी करने के लिए संतरा खाएं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस के गुण भी होते हैं।
अनार
आप रोज 1 अनार खाएं। इससे फाइबर,ओमेगा 6 फैटी एसिड, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक आदि पोषक तत्व मिलते हैं।
कीवी
कीवी विटामिन सी, जिंक और विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।
जिंक से भरपूर इन फलों का सेवन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com