खराब खानपान के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हें में से एक है पिंपल्स की प्रॉब्लम। लेख में जानें पिंपल्स होने पर क्या खाने से बचना चाहिए।
चॉकलेट
पिंपल्स हो जाएं, तो आपको चॉकलेट खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें फैट और शुगर की अधिक होती है।
मसालेदार भोजन
मसालेदार भोजन करने से पिंपल ही नहीं आपको स्किन से जुड़ी कई अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। अधिक तेल मसाला खाने से बचें।
डेयरी प्रोडक्ट्स
लैक्टोज और फैट की ज्यादा मात्रा होने की वजह से आपको पिंपल की दिक्कत हो सकती है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम करें।
शराब
शराब का सेवन त्वचा से जुड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है। साथ ही, स्मोकिंग से भी परहेज करें।
कैफीन फूड
कैफीन वाले फूड्स पिंपल्स की समस्या बढ़ाते हैं। आपको चाय और कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
फास्ट फूड
अधिक फास्ट फूड खाने से बचें। इमें तेल और शुगर ज्यादा होता है, जो पिंपल को बढ़ावा देता है।
पिंपल्स होने पर ये खाने की चीजें आपकी दिक्कत बढ़ा सकती हैं। इनसे परहेज करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com