1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
27 Feb 2025, 15:00 IST

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो कोशिकाओं के निर्माण, मरम्मत और ऊर्जा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना चाहिए।

एक्सपर्ट की राय

फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत ने बचाया कि यह सच है कि बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों को प्रोटीन की ज्यादा आवश्यकता होती है। लेकिन, एक सामान्य व्यक्ति के लिए भी पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना

प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह एंटीबॉडी के निर्माण में मददगार होता है, जिससे शरीर वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है।

प्रोटीन के फायदे

शरीर को सही संरचना प्रदान करने के लिए प्रोटीन जरूरी है। यह कोलेजन, केरेटिन और इलास्टिन जैसे तत्वों के निर्माण में मदद करता है, जो त्वचा, बाल, हड्डियों, टेंडन और लिगामेंट को मजबूत बनाते हैं।

ऑक्सीजन पहुंचाने में मददगार

प्रोटीन शरीर में न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है, जो ब्लड में आयरन के साथ मिलकर शरीर के कई अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।

हार्मोन्स बनाने में मददगार

शरीर में हार्मोन्स और एंजाइम्स के निर्माण के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। यह इंसुलिन और ग्रोथ हार्मोन जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन्स को बनाने में मदद करता है, जो मेटाबॉलिज्म और अन्य शारीरिक कार्यों को कंट्रोल करते हैं।

रोजाना कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

एक व्यक्ति को रोजाना अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8 से 1.2 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का वजन 50 किलोग्राम है, तो उसे 40 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

एक्सरसाइज करने वालों के लिए प्रोटीन की मात्रा

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको शरीर के प्रति किलोग्राम 1.5 से 1.8 ग्राम तक प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

बॉडीबिल्डर्स और एथलीट्स के लिए प्रोटीन की मात्रा

बॉडीबिल्डर्स और एथलीट्स को 2.2 ग्राम या उससे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत हो सकती है, क्योंकि उनकी फिजिकल एक्टिविटी अधिक होती है।

दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, चिकन, दालें, सोयाबीन, नट्स, बीजों जैसे प्राकृतिक स्रोतों से प्रोटीन प्राप्त करना सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह से सप्लीमेंट ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com