उम्र बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे याददाश्त कमजोर होने लगती है। आपको किसी भी बात को याद रखने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको याददाश्त बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस स्टोरी में जानें विस्तार से-
बादाम
बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। ऐसा अक्सर कहा जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स ब्रेन फंक्शन को बढ़ावा देते हैं। इससे याद करने की क्षमता बेहतर होती है।
उबले अंडे
उबले अंडों का सेवन करने से याददाश्त अच्छी होती है। अंडों में मौजूद कोलाइन दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं।
पालक
आपको पालक के साथ ही अन्य हरी सब्जियों का सेवन भी करना चाहए। इनमें ल्यूटिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। इससे ब्रेन पावर को बूस्ट करने में सहायता होती है। लाथ ही इससे आंखों को भी लाभ मिलता है।
बेरीज
ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने में बेरीज बहुत फायदेमंद होती हैं। ब्लू बेरीज, रास्पबेरीज, गोजी बेरीज, स्ट्रॉबेरीज आदि का सेवन करें।
पिस्ता
थायमिन की कमी के कारण याददाश्त कमजोर होने का जोखिम रहता है। पिस्ता में यह तत्व भरपूर होता है। रोज 5 से 6 पिस्ता खाएं।
बढ़ती उम्र में याददाश्त कमजोर होने की समस्या से राहत पाने के लिए इन फूड्स को डाइट में शामिल करें। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com