सर्दियों में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?

By Priyanka Sharma
01 Jan 2025, 20:00 IST

सर्दियों में बच्चों को हेल्दी रखने और उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करें। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -

मिलिट्स खिलाएं

बाजरा जैसे मिलिट्स में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, बच्चों को दूध हल्दी पिलाएं। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इनको बच्चों के सूप और सब्जी में शामिल करें।

तिल खिलाएं

तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने में मदद मिलती है। इसके लिए बच्चों को तिल और गुड़ के लड्डू खिलाएं।

शकरकंद खिलाएं

शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है। इसका सेवन करने से बच्चों की आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, बच्चों को कंजी भी पिला सकते हैं। इससे गट और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

घी खिलाएं

घी में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को पोषण देने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसके लिए बच्चों को घी में बना मूंग दाल का हलवा खिलाया जा सकता है।

आंवला खिलाएं

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके लिए आंवला की चटनी को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

लाल गाजर और मूली खिलाएं

गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है। बच्चों की डाइट में लाल गाजर को शामिल करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने और आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मूली में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। इससे श्वसन तंत्र को बेहतर करने में मदद मिलती है।

सर्दियों में बच्चों को लेख में बताए गए फूड्स को खिलाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com