आपने देखा होगा की अकसर प्रेगनेंसी के समय पर महिलाओं को खट्टा खाने का मन बहुत करता है। इसलिए स्टोरी में पढ़ें कि महिलाओं को प्रेगनेंसी में खट्टा खाने का मन किस वजह से करता है।
खट्टा खाने का मन क्यों करता है?
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। इसी कारण से महिलाओं को खट्टा खाने की इच्छा होती है। इसलिए गर्भावस्था में खट्टा खाना नॉर्मल है।
पोषक तत्वों की कमी
कई बार गर्भावस्था के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से भी खट्टा खाने का मन कर सकता है। वहीं, सोडियम या आयरन की कमी के चलते ये समस्या हो सकती है।
खट्टा खाएं?
प्रेगनेंसी में सीमित मात्रा में खट्टा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे बॉडी को कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
पाचन में असरदार
प्रेगनेंसी में खट्टा खाने से डाइजेशन को सुधार सकते हैं। वहीं, खट्टा खाने से उल्टी और मितली से भी राहत मिल सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खट्टे फूड्स का सेवन करें।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
क्या आपको पता है की प्रेगनेंसी में खट्टा खाने से आप इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं? खट्टे फूड्स जैसे अचार, आंवला और नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
खट्टे में क्या खाएं?

नींबू

इमली

अचार

आंवला

कच्चा आम

गर्भावस्था में सीमित मात्रा में खट्टा खा सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com