गर्मियों में पेट खराब करने वाली 5 ठंडी चीजें

By Aditya Bharat
16 Apr 2025, 10:30 IST

गर्मियों में ठंडी चीजें सभी को पसंद हैं। लेकिन कुछ आम चीजें ऐसी भी हैं जो पेट की समस्या का कारण बन सकती हैं। इन्हें सोच-समझकर खाना चाहिए।

ठंडा तरबूज नुकसानदेह

तरबूज ठंडा और मीठा होता है। लेकिन अगर ज्यादा खा लिया जाए या बर्फ में रखा हो, तो गैस, अपच और पेट दर्द हो सकता है।

ठंडा दही न खाएं

दही शरीर को ठंडक देती है। मगर फ्रिज से सीधा खाई गई दही पेट में ऐंठन, एसिडिटी या सर्दी का कारण बन सकती है।

आइसक्रीम से बचें

आइसक्रीम स्वाद में अच्छी लगती है, लेकिन ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है। बाहर की आइसक्रीम में साफ-सफाई की गारंटी नहीं होती।

बाहर का नींबू पानी न पिएं

नींबू पानी ताजगी देता है। लेकिन सड़क किनारे का नींबू पानी गंदे पानी और बर्फ से बना हो सकता है, जिससे पेट में इंफेक्शन हो सकता है।

कोल्ड ड्रिंक

कोल्ड ड्रिंक पीने से कुछ देर की राहत तो मिलती है, लेकिन इनमें मौजूद गैस और शक्कर पेट को बिगाड़ सकते हैं। रोज पीना सही नहीं है।

बाहर के कटे फल न खाएं

कटे हुए फल अगर ढके न हों तो उनमें धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया लग जाते हैं। इन्हें खाने से पेट दर्द या दस्त हो सकते हैं।

बर्फ के गोले

बर्फ के गोले देखने में रंगीन और ठंडे होते हैं, लेकिन इनमें गंदा पानी और मिलावटी रंग होता है, जो पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्मी में ठंडी चीजें जरूरी हैं, लेकिन साफ-सफाई और मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना मजा लेने की जगह इलाज कराना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com