गोभी का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को गोभी खाने से गैस की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इस लेख में डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक) से विस्तार से जानें, गोभी खाने से गैस क्यों बनती है-
गोभी खाने से गैस क्यों बनती है?
एक्सपर्ट के अनुसार, हाई जीआई और फाइबर के गुणों से भरपूर होने की वजह से इसे खाने से कुछ लोगों को पेट में गैस की समस्या हो सकती है। इससे पेट में दर्द के साथ सूजन भी आ सकती है।
फूलगोभी में कितना फाइबर पाया जाता है?
फूलगोभी में मौजूद फाइबर की मात्रा के बारे में बात करें, तो 100 ग्राम फूलगोभी का सेवन करने से आपको 2.3 ग्राम फाइबर मिलता है। अधिक मात्रा में फूलगोभी न खाएं।
फूलगोभी का सेवन कैसे करें?
अगर आप चाहते हैं कि फूलगोभी का सेवन करने से आपको गैस की दिक्कत का सामना न करना पड़े, तो आपको इसे अच्छी तरह से पकाकर खाना चाहिए। कुछ लोगों की आदत इसे कच्चा या उबालकर खाने की होती है।
हो सकती हैं ये समस्याएं-
फूलगोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। जिसमें गैस के अलावा एसिडिटी, ब्लोटिंग, डायरिया और पेट में सूजन आदि शामिल हैं।
तो क्या बिल्कुल न खाएं फूलगोभी?
फूलगोभी खाने से गैस बनती है। ऐसे में कई लोगों को लगता है इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन, इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आप इसे बनाने में हींग और अजवाइन का तड़का जरूर लगाएं।
लेख में आपने जाना गोभी खाने से गैस बनने के कारण। खानपान से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com