तरबूज किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
16 Apr 2025, 20:30 IST

गर्मियों में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन भी देता है। इसमें विटामिन A, C, पोटैशियम और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

डॉक्टर के अनुसार

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए तरबूज नुकसानदायक भी हो सकता है? आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज की तासीर ठंडी होती है, जो कुछ विशेष शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकती है। तो आइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पणा पद्मानाभन से जानते हैं, किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए।

सर्दी-खांसी वाले लोग

जिन लोगों को बार-बार सर्दी या खांसी होती है, उन्हें तरबूज खाने से बचना चाहिए। यह शरीर में कफ बढ़ा सकता है और आपकी समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

गले में खराश या इंफेक्शन

अगर गले में खराश है या आप गले की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो तरबूज खाने से परेशानी बढ़ सकती है। यह गला और ज्यादा खराब कर सकता है।

बुखार के समय न खाएं

दरअसल, बुखार में शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में इस दौरान ठंडी चीजों का सेवन ठीक नहीं होता। तरबूज खाने से शरीर में और ठंडक आ जाती है, जिससे बुखार बढ़ सकता है।

साइनस और एलर्जी वाले लोग

अगर आपको साइनस, एलर्जी या छींक आने की दिक्कत है, तो तरबूज से बचें। यह कफ बनाता है और सांस की नली में जलन बढ़ा सकता है।

अस्थमा के मरीज

तरबूज अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे बलगम बढ़ता है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

गठिया और जोड़ों के दर्द वाले लोग

गठिया या जोड़ों में दर्द वाले लोगों को तरबूज का सेवन सीमित करना चाहिए। इसकी ठंडी तासीर से जोड़ों की सूजन और दर्द बढ़ सकता है।

अगर आपको ऊपर बताई गई कोई समस्या है, तो तरबूज खाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com