सर्दियों में तिल के लड्डू खाने का मजा अलग ही होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये लड्डू सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। खासकर जिनकी सेहत कमजोर हो।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने होली फैमिली हॉस्पिटल दिल्ली की डायटीशियन सना गिल से बात की।
सर्दियों में फायदेमंद
सर्दियों में तिल के लड्डू खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। तिल में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
गुड़ में विटामिन-ए, बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, और मैग्नेशियम जैसे गुण होते हैं, जो सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को तिल के लड्डू से नुकसान हो सकता है।
शुगर बढ़ना
शुगर के मरीजों को तिल के लड्डू नहीं खाने चाहिए। गुड़ में चीनी की ज्यादा मात्रा होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
मोटापे की समस्या
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो तिल के लड्डू खाने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से वजन और बढ़ सकता है। इससे मोटापे की समस्या हो सकती है।
लो बीपी
लो बीपी के मरीजों को तिल के लड्डू का सेवन नहीं करना चाहिए। तिल बीपी को कम कर सकते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
पाचन की समस्या
पाचन तंत्र कमजोर होने पर तिल के लड्डू का सेवन नहीं करना चाहिए। तिल और गुड़ दोनों की तासीर गरम होती है, जिससे पेट में जलन और कब्ज हो सकता है।
पीरियड्स
पीरियड्स के दौरान तिल के लड्डू का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। ये लड्डू पित्त असंतुलित कर सकते हैं, जिससे ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
एक दिन में तिल का 5 ग्राम तक सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, यह स्थिति पर निर्भर करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com