सर्दियों की शुरुआत होते ही लोगों की जीभ चटकारे लेने लगती है। इस मौसम में हर किसी का मन मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने के लिए मचलता है। सरसों का साग टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है।
पोषक तत्वों का भंडार
सरसों के साग में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके अलावा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम और कई तरह के विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों को सरसों का साग खाने से बचना चाहिए।
खराब पाचन तंत्र
बता दें कि अगर आप पाचन से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सरसों का साग खाने से बचना चाहिए। इससे आपके पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि अगर आप एसिडिटी या कब्ज का सामना कर रहे हैं, तो सरसों का साग भूल से भी न खाएं।
स्किन को नुकसान
बता दें कि किसी पौष्टिक चीज को भी ज्यादा खाने से आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप सरसों के साग का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे चेहरे पर दाने और पिगमेंटेशन जैसी परेशानी हो सकती है।
किडनी स्टोन को बढ़ावा
जो लोग पथरी की समस्या का सामना करे रहे होते हैं, उन्हें सरसों का साग नहीं खाना चाहिए। यह साग खाने से स्टोन का आकार बढ़ सकता है। किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर सरसों का साग न खाएं।
दिल से जुड़ी समस्याएं
अगर आप हार्ट के पेशेंट हैं, तो सरसों का साग खाने से बचें। दरअसल, इस सब्जी में विटामिन के पाया जाता है, जो खून का थक्का जमाता है। इससे स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है।
इन लोगों को सरसों के साग का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com