इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा

By Deepak Kumar
01 May 2025, 14:00 IST

संतरा स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है। आइए डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानें किन स्वास्थ्य समस्याओं में संतरा नहीं खाना चाहिए।

एसिडिटी वाले लोग रहें सावधान

संतरे में एसिड और फाइबर ज्यादा होता है। एसिडिटी या कब्ज की समस्या वाले लोग संतरे का सेवन अधिक करें तो पेट दर्द, अपच या दस्त हो सकते हैं।

जोड़ों के दर्द में परेशानी

अर्थराइटिस या हड्डियों में दर्द की समस्या वाले लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए। इसकी खट्टी-ठंडी तासीर जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है।

कमजोर दांतों वाले न खाएं संतरा

संतरे का एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर करता है। इससे सड़न और इंफेक्शन हो सकते हैं। दांतों की समस्या वालों को इसका सीमित सेवन करना चाहिए।

किडनी की बीमारी में खतरनाक

संतरे में पोटैशियम कम होता है लेकिन शरीर में इसका स्तर बढ़ सकता है। यह किडनी की बीमारियों को और खराब कर सकता है।

Heart Burn और Acid Reflux में नुकसान

संतरे का ज्यादा सेवन शरीर में एसिड बढ़ाता है, जिससे सीने में जलन यानी हार्ट बर्न हो सकता है। एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

सीमित मात्रा में करें सेवन

भले ही संतरा हेल्दी हो, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दिन में 1 संतरा पर्याप्त होता है।

संतरे के पोषक तत्व

आपको बता दें कि संतरे में फाइबर, विटामिन A, B, C, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ऊपर बताए गए रोगों या शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को संतरा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com