खरबूजा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

By Deepak Kumar
30 Apr 2025, 15:00 IST

गर्मियों के मौसम में खरबूजा एक बहुत ही लोकप्रिय और फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा, फाइबर, विटामिन A, C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है, त्वचा को निखारता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

एक्‍सपर्ट से जानें

लेकिन, हर व्यक्ति के लिए खरबूजा फायदेमंद नहीं होता। कुछ खास स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइए फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट और न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से जानते हैं कि किन लोगों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

खरबूजा प्राकृतिक रूप से मीठा फल होता है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

सर्दी-खांसी या जुकाम होने पर

खरबूजे की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको पहले से सर्दी, खांसी या जुकाम है, तो खरबूजा खाने से हालत और बिगड़ सकती है। यह बलगम बढ़ा सकता है और गले की खराश को भी बढ़ा सकता है।

कमजोर पाचन वाले लोग

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है, उन्हें खरबूजा खाली पेट या ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी की समस्या वाले लोग

कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी हो सकती है जैसे खुजली, रैशेज या गले में जलन। अगर आपको किसी फल से एलर्जी की समस्या है, तो खरबूजा खाने से पहले सावधानी बरतें।

कब न खाएं खरबूजा

रात के समय खरबूजा नहीं खाना चाहिए, खासकर ठंडी तासीर वाले फलों को रात में खाने से सर्दी-खांसी और पाचन की परेशानी हो सकती है।

न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट की सलाह

न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना के अनुसार, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सही मात्रा और सही समय पर खाया गया फल ही आपको असली फायदा देता है।

अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी रोगों से ग्रसित हैं तो खरबूजे का सेवन न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com