आम स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन, इसका अधिक सेवन सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने डाइटीशियन सुमन से बात की। जिन्होने ज्यादा मात्रा में आम खाने के नुकसान के बारे में बताया।
मोटापे की समस्या
आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। इसमें उच्च मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे मोटापा और बैली फैट बढ़ सकता है।
दस्त और पेट खराब होने का संकेत
गर्मी में आम का सेवन ज्यादा करना दस्त और पेट खराब जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसमें ज्यादा फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
डायबिटीज में आम के नुकसान
आम में 14% शुगर होती है, जो ज्यादा खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकती है। खासकर, डायबिटीज के मरीजों के लिए यह समस्या बन सकती है।
मुंहासों और फोड़े-फुंसी की समस्या
आम को ज्यादा खाने से मुंहासों और फोड़े-फुंसी की समस्या बढ़ सकती है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो त्वचा को प्रभावित कर सकती है।
पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक
आम का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा आम खाने से पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पर असर पड़ सकता है।
आम सीमित मात्रा में खाएं
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आम का सेवन नियंत्रित मात्रा में करें, ताकि शुगर लेवल नियंत्रित रहे और किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।
पेट में भारीपन और गैस की समस्या
अधिक आम खाने से पेट में भारीपन और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आप असहज महसूस कर सकते हैं। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
आम के ज्यादा सेवन से शरीर में स्फूर्ति की कमी भी हो सकती है, जिससे आप थका-थका महसूस कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com