किन लोगों को लीची नहीं खानी चाहिए?

By Vikas Rana
03 Jun 2024, 16:43 IST

गर्मियों में लीची खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आखिर किन लोगों को लीची नहीं खाना चाहिए? विस्तार से जानिए इस लेख में -

पोषक तत्वों से भरपूर

लीची में एंटी-ऑक्सीडेंट, तांबा, विटामिन-सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

डायबिटीज मरीजों को

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि लीची में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

स्किन से जुड़ी समस्या होने पर

अगर आपको रैशेज, खुजली या स्किन में सूजन है, तो लीची का सेवन करने से बचें। लीची खाने से ये सभी समस्याएं ट्रिगर हो सकती है।

किडनी के मरीजों को

किडनी के मरीज लीची का सेवन न करे। लीची में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। पोटेशियम किडनी पर अधिक दबाव डालता है।

अधिक वजन वाले

मोटापे के शिकार लोग लीची का सेवन न करे। लीची में मौजूद पोषक तत्व शरीर के वजन को बढ़ा सकते हैं।

छोटे बच्चे

छोटे बच्चों को खाली पेट अधिक लीची खाने से बचना चाहिए। बता दें कि लीची खाने से बच्चों को एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम हो सकता है, जो काफी खतरनाक है।

ये सभी लोगों को लीची खाने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com