अंडा खाने से इन लोगों को हो सकते हैं नुकसान

By Himadri Singh Hada
06 Jan 2025, 16:00 IST

अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फोलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंडा के फायदे

अंडा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है। इसके अलावा, अंडे को कई तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे- उबालकर या ऑमलेट बनाकर।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को अंडा खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ता है।

एलर्जी

अगर आपको अंडे खाने के बाद उल्टी, मितली या पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको अंडे से एलर्जी है। ऐसे में, इससे बचना चाहिए।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों को अंडा खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अंडे का सेवन उनकी ब्लड शुगर लेवल पर असर डाल सकता है।

मोटापे की समस्या

जिन लोगों का वजन पहले से ज्यादा है, उन्हें अंडे का सेवन सावधानी से करना चाहिए। अंडे में कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

किडनी की समस्या

किडनी की समस्या वाले लोगों को भी अंडे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

गंभीर स्थिति

अंडा हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन, इसे उन लोगों को सावधानी से खाना चाहिए, जिनकी स्वास्थ्य स्थिति कमजोर हो।

सीमित मात्रा में खाएं

अंडे को सही मात्रा में खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप किसी भी समस्या से गुजर रहे हैं, तो अंडे के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

एलर्जी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, किडनी या वजन बढ़ने की समस्या हो, तो अंडा खाने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com