खजूर पोषण से भरपूर होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। ज्यादा सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं किन लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए।
डायरिया के मरीज बचें
डायरिया की समस्या वालों को खजूर नहीं खाना चाहिए। इसमें लेग्जेटिव गुण होते हैं, जो दस्त की समस्या को बढ़ा सकते हैं। बच्चों में भी यह दिक्कत बढ़ा सकता है।
किडनी रोगियों के लिए नुकसानदायक
किडनी रोगियों को खजूर से बचना चाहिए। इसमें पोटैशियम ज्यादा होता है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है।
मोटापे में खजूर से परहेज करें
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो खजूर न खाएं। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को इसका सेवन सीमित करना चाहिए।
कब्ज की समस्या बढ़ सकती है
ज्यादा खजूर खाने से कब्ज हो सकती है। यह मल को कठोर बना सकता है। हालांकि, सीमित मात्रा में खजूर खाने से फाइबर की वजह से राहत मिल सकती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
प्रेगनेंसी में खजूर ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें, क्योंकि यह संकुचन (contractions) को बढ़ा सकता है।
एलर्जी वालों को सावधानी जरूरी
अगर आपको फ्रुक्टोज से एलर्जी है, तो खजूर न खाएं। एलर्जी वाले लोगों को यह नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें।
मांसपेशियों पर असर
खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम ज्यादा होते हैं। ज्यादा खाने से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है। सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद हो सकता है।
छोटे बच्चों की आंत पूरी तरह विकसित नहीं होती है। खजूर खाना उनके पाचन तंत्र के लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए छोटे बच्चों को खजूर देने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com