किसे नहीं खाना चाहिए खीरा?

By Shilpy Arya
23 May 2025, 16:45 IST

खीरा खाने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। इससे पेट को ठंडक मिलती है और पानी कमी भी दूर होती है। लेकिन, कई बार इसे खाना नुकसान भी कर सकता है। लेख में जानें विस्तार से-

डायरिया

कई लोगों की आदत कुछ भी खाकर पानी पीने की होती है। ऐसे में अगर आप खीरा खाकर भी पानी पी लेते हैं, तो डायरिया की दिक्कत भी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन बढ़ाए

खीरा खाना शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन, इन्हें अधिक खाने से बीजों में मौजूद डायरेटिक गुण पेशाब को बढ़ावा देते हैं, जिससे पानी की कमी होती है।

एलर्जी

खीरों पर उन्हें खराब होने से बचाने के लिए वैक्स लगाते हैं। यह साबुन, मिल्क कैसिन और इथाइल अल्कोहल से बनती है। यह एलर्जी की वजह बनता है।

साइनोसाइटिस

अधिक खीरा खाने से साइनोसाइटिस की समस्या होने का जोखिम रहता है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है।

टॉक्सिंस बढ़ाए

ज्यादा खीरा खाना शरीर में विषाक्तता बढ़ाता है। यह अक्सर कड़वा खीरा खाने पर होता है। इससे अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।

पोटेशियम की अधिकता

पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से खीरा खाना शरीर में पोटेशियम की मात्रा को अधिक बढ़ा सकता है। इससे पेट की दिक्कतें होती हैं।

खीरा ज्यादा खाना नुकसान कर सकता है। जिन लोगों को ये दिक्कतें पहले से हैं, वे लोग खीरा न खाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com