फूलगोभी जिसे कॉलीफ्लावर भी कहा जाता है। इसकी सब्जी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसे कई तरीको से खाया जाता है, जैसे पराठे, सब्जी और पकोड़े या अचार बनाकर। लेकिन क्या आप जानते है इसे खाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। आइए जानें।
फूलगोभी में पोषण
फूलगोभी में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, और, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और शरीर हेल्द रहता है। लेकिन इसको खाना कुछ चीजों में हानिकारक हो सकता है।
गोभी से पेट की दिक्कत
फूलगोभी खाने से पेट में दिक्कत हो सकती है। इससे गैस और एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें कुछ कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो डाइजेशन में दिक्कत करते हैं।
थायराइड के लिए फूलगोभी
जिन लोगों को थायराइड की दिक्कत है, वह फूलगोभी खाने से बचें। इसमें आयोडीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो थायराइड को इफेक्ट कर सकता है। इससे टी 3 और टी 4 हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है।
पथरी में फूलगोभी खाने से क्या होता है?
फूलगोभी में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी और गॉल ब्लैडर में पथरी की दिक्कत बढ़ा सकती है। इसे खाने से यूरिक एसिड भी बढ़ सकता है, जो पथरी के पेशेंट्स के लिए खराब होता है।
प्रेगनेंसी में फूलगोभी का सेवन
प्रेगनेंसी के टाइम फूलगोभी खाने से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा मिल्क फीडिंग महिलाओं को भी फूलगोभी खाने से बचना चाहिए। इससे बच्चे के पेट में भी दर्द हो सकता है।
ब्लड क्लॉटिंग का कारण
जिन लोगों की खून गाढ़ा करने वाली दवाइयां चल रही हों, उनको फूलगोभी खाने से बचाना चाहिए। इसमें मौजूद पोटैशियम से खून गाढ़ा होता है, जिससे हेल्थ पर खराब असर हो सकता है।
डॉक्टर से सलाह लें
इन प्रॉब्लम्स में फूल गोभी को खाने से बचें और खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जितना अपनी हेल्थ के हिसाब से सही हो उतना ही खाएं।
फूलगोभी को खाने से कई हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं, लेकिन कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स में इसे खाने से पहले ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.