ये लोग न पिएं गन्ने का जूस, होगा नुकसान

By Lakshita Negi
03 Mar 2025, 12:30 IST

गन्ने का जूस गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे पीने से ठंडक मिलती है और यह टेस्ट में अच्छा होने के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गन्ने का जूस पीने से हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं? गन्ने का जूस फायदेमंद होने के साथ कुछ स्थितियों में पीना नुकसानदायक भी होता है। आइए जानें किन लोगों को इसे नहीं पीना चाहिए।

डायबिटीज में गन्ने का जूस

गन्ने के जूस में मौजूद नेचुरल शुगर डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए खतरनाक हो सकती है। इसका जूस पीने से बॉडी में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जो डायबिटीज में खतरनाक होता है।

मोटापा बढ़ाने के लिए गन्ने का जूस

जो लोग वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, उनको गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे वेट बढ़ सकता है और मोटापा कंट्रोल से बाहर हो सकता है।

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम में गन्ने का जूस

गन्ने का जूस ज्यादा पीने से कुछ लोगों को पेट में गैस, एसिडिटी और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जिन लोगों को पेट में दिक्कत रहती है उनको गन्ने का जूस कंट्रोल में ही पीना चाहिए।

लिवर प्रॉब्लम्स में गन्ने का जूस

जिन लोगों को पीलिया या लिवर की कोई प्रॉब्लम हैं, उन्हें गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए। इससे लिवर में ज्यादा प्रेशर हो सकता है और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सर्दी-जुकाम में गन्ने का जूस

गन्ने का जूस पीने से शरीर ठंडा होता है। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम लगता है या इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपके लिए गन्ने का जूस पीना सही नहीं है।

हाई ब्लड प्रेशर में गन्ने का जूस

गन्ने के जूस में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, इससे ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को इसे कंट्रोल में ही पीना चाहिए।

एलर्जी में गन्ने का जूस

कुछ लोगों को गन्ने के जूस से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन पर रैशेज, खुजली या सांस लेने में प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आपको ऐसी कोई भी प्रॉब्लम होती है, तो इसको पीने से बचें।

गन्ने का जूस हेल्थ के लिए अच्छा होता है, लेकिन हर किसी के लिए अगर आपको कोई भी हेल्थ प्रॉब्लम है, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसको पिएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com