किन लोगों को कीवी का जूस नहीं पीना चाहिए?

By Priyanka Sharma
26 Dec 2024, 20:30 IST

कीवी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फलों में से एक है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कीवी और कीवी के जूस के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें -

किडनी की समस्या

कीवी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। ऐसे में कीवी के जूस का अधिक सेवन करने से लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है।

एलर्जी की समस्या

कीवी से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचें। इसके जूस के अधिक सेवन से लोगों की एलर्जी की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है।

पाचन से जुड़ी समस्या

कीवी के जूस का अधिक सेवन करने से लोगों को उल्टी या दस्त जैसी समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है। इसके सेवन से बचना चाहिए।

ट्राइग्लिसराइड बढ़ने की समस्या

कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई, सी, पोटैशियम और सेरोटोनिन होता है। इसके जूस का अधिक सेवन करने से ब्लड में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बदल जाता है। जिससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

वजन बढ़ने की समस्या

कीवी में भरपूर मात्रा में कार्ब्स होते हैं। इसके जूस का अधिक सेवन करने से लोगों को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से बचें।

अग्नाशय की समस्या

कीवी में पोटैशियम, विटामिन्स और सेरोटोनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके जूस का अधिक सेवन करने से लोगों को अग्नाशय से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है, जो अग्नाशय के लिए नुकसानदायक है।

सावधानियां

किसी भी तरह की समस्या होने पर कीवी या इसके जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कीवी का जूस लेख में बताई गई समस्याओं से परेशान लोगों को नहीं पीना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com