सहजन का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

By Deepak Kumar
15 Apr 2025, 16:00 IST

सहजन यानी मोरिंगा एक बहुत ही पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। इसकी पत्तियों, फल और बीज का कई तरीके से सेवन किया जाता है। यह कई बीमारियों में फायदा करता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।

डॉक्टर की जानें

इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को सहजन से परहेज करना चाहिए। तो आइए आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय से जानते हैं कि सहजन का सेवन किन लोगों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए खतरा

जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सहजन कम मात्रा में लेना चाहिए। इसके पत्ते बीपी को और कम कर सकते हैं, जिससे चक्कर, कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में न करें सेवन

गर्भवती महिलाओं को सहजन खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो गर्भपात का कारण बन सकते हैं।

पीरियड्स में बढ़ा सकता है पित्त

मासिक धर्म के दौरान सहजन का ज्यादा सेवन पित्त दोष को बढ़ा सकता है। इससे पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इस समय सेवन से बचें।

ब्लीडिंग डिसऑर्डर में न खाएं

जिन लोगों को ब्लीडिंग से जुड़ी कोई बीमारी है, उन्हें सहजन से दूरी बनानी चाहिए। इसका अधिक सेवन खून के बहाव को बढ़ा सकता है और स्थिति बिगड़ सकती है।

डिलीवरी के बाद न करें सेवन

डिलीवरी के तुरंत बाद सहजन की छाल या बीज का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में जलन या हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

सहजन में मौजूद कुछ तत्व जैसे इसोथियोसाइयानेट और ग्लाइकोसाइड सायनाइड अधिक मात्रा में सेवन करने पर तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

सहजन फायदेमंद है लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। किसी भी रोग में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com