गर्मी में ठंडा मैंगो मिल्क शेक पीना हर किसी को पसंद नहीं होता है। यह ड्रिंक टेस्टी होने के साथ शरीर को एनर्जी भी देती है। लेकिन कई लोगों को इसे पीने से दिक्कत हो सकती है। आइए जानें किन लोगों को मैंगो शेक नहीं पीना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक
अगर आपको शुगर की दिक्कत है, तो मैंगो मिल्क शेक आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आम में मौजूद नेचुरल शुगर से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
वजन बढ़ता है
डॉ. ऐश्वर्या संतोष जी ने बताया, वेट कम करने वाले लोगों को मैंगो मिल्क शेक पीने से बचना चाहिए। इसमें कैलोरी और फैट बहुत ज्यादा होते हैं, जिससे वेट कम करने की प्रोसेस स्लो हो सकती है।
एसिडिटी और गैस की दिक्कत
अगर आपको गैस, अपच और एसिडिटी की दिक्कत होती है, तो आम और दूध का कॉम्बिनेशन आपके लिए अच्छा नहीं है। इससे पेट में जलन और भारीपन हो सकता है।
लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले
जिन लोगों को दूध हजम नहीं होता, या लैक्टोज इनटॉलरेंस की दिक्कत है, तो मैंगो शेक से दूरी बनाएं। इससे डायरिया, पेट दर्द और सूजन की दिक्कत हो सकती है।
बच्चों को लिमिट में दें
बच्चों को बहुत ज्यादा मैंगो मिल्क शेक न दें। इससे उनके डाइजेशन पर असर हो सकता है और ज्यादा देने से मोटापा भी बढ़ सकता है।
रात को पीने से बचें
रात को मैंगो मिल्क शेक पीने से डाइजेशन पर खराब असर हो सकता है। सोते टाइम भारी ड्रिंक्स लेने से नींद में दिक्कत और पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है।
सर्दी-जुकाम न पिएं
अगर आपको खांसी या सर्दी हो, तो दूध और आम का ठंडा कॉम्बिनेशन आपकी हालत को बिगाड़ सकती है। यह बलगम बढ़ा सकता है और गला खराब हो सकता है।
अगर आप इन दिक्कतों से परेशान हैं, तो मैंगो मिल्क शेक पीने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com