सेहत का खजाना है सफेद चाय

By Shilpy Arya
22 Mar 2022, 10:26 IST

ग्रीन टी, ब्लैक टी, मिल्क टी के बारे में तो सभी जानते हैं। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से विस्तार से जानें सफेद चाय के फायदों के बारे में।

क्या है सफेद चाय?

इस चाय को कैमेलिया नाम के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। इसमें में कैफीन की मात्रा कम होती है।

हृदय के लिए लाभकारी

सफेद चाय पोलीफेनॉल्स के गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम घटता है। ये खराब कैलोस्ट्रोल को ऑक्सीडाइज्ड होने से रोकते हैं।

मधुमेह से बचाए

एंटीडायबिटिक गुणों से भरपूर सफेद चाय का सेवन करने से मधुमेह से बचाव करने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए लाभकारी

इस चाय में पोलीफेनल्स होते हैं, जो त्वचा को टाइट रखने का कार्य करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को जवां बनाते हैं।

वजन घटाए

सफेद चाय में कैफीन की मात्रा कम होती है। इसे पीने से मोटापा नियंत्रित रहता है। आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

व्हाइट टी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण से आपका बचाव करती है। इसके साथ ही यह सूजन घटाने में भी मदद करती है।

अनिद्रा से राहत

सफेद चाय में कैफीन कम होती है। यह अनिद्रा की समस्या को भी दूर करती है।

डॉक्टर की सलाह

अगर आपको कोई गंभीर रोग है, तो ऐसे में इसे आपनी डाइट में जोड़ने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोजाना कितनी पिएं सफेद चाय?

आप रोजाना 1 कप सफेद चाय का सेवन कर सकते हैं।

सफेद चाय का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरह से गुणकारी है। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com